फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News : प्रार्थना सभा की आड़ में कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, पादरी गिरफ्तार

Mon, 05 Aug 2024 05:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आरोपी पास्टर ने बताया कि वह 2004 में ईसाई धर्म ग्रहण कर चुका है। तब से वह सामाजिक संस्था ऑपरेशन अगाफे से जुड़ा है। वह गांव-गांव जाकर ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी कस्बे के मोहल्ला सिंह गौटिया में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने सूचना दी तो पुलिस कथित पादरी को गिरफ्तार कर लिया। रात में ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


रविवार सुबह लोगों को सूचना मिली कि एक घर में ईसाई मिशनरी की ओर से धर्मांतरण कराया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक घर के अंदर कई लोग दिखे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। उस दौरान ईसाई धर्म की प्रार्थना चल रही थी। लोगों के हाथ में ईसाई धर्म से जुड़ा साहित्य भी था।

ऐसे किया जा रहा था ब्रेनवॉश 

पुलिस के पीछे-पीछे विश्व हिंदू परिषद के विपिन गंगवार, सोनू मोदी सहित कई अन्य लोग पहुंच गए। वहां रामचरित मानस के साथ बाइबिल भी रखी थी। दोनों की तुलना कर लोगों को मानसिक तौर पर धर्मांतरण के लिए तैयार करने की कोशिश की जा रही थी।

Trending Videos

बताया जा रहा था कि जो खासियत उनके धर्म में है, वह सनातन धर्म में नहीं है। इसके बाद प्रलोभन में आकर कुछ लोगों ने धर्मांतरण करने का मन भी बना लिया था। पुलिस ने मौके पर मिले कथित पादरी ईश्वरी प्रसाद को हिरासत में ले लिया और अपने साथ कोतवाली ले गई। वहां उससे पूछताछ शुरू कर दी। 

आरएसएस के नगर प्रचारक अनुज गुप्ता ने घटनाक्रम की जानकारी जिले के अधिकारियों को दी। उधर पुलिस ने आरोपी ईश्वरी प्रसाद निवासी घाटगांव के खिलाफ विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

20 साल से लोगों को फुसलाकर बना रहा ईसाई
आरोपी पास्टर ने बताया कि वह 2004 में ईसाई धर्म ग्रहण कर चुका है। तब से वह सामाजिक संस्था ऑपरेशन अगाफे से जुड़ा है। वह गांव-गांव जाकर ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करता है। इसके बदले उसे प्रतिमाह दस हजार रुपये मिलते हैं। इस बीच गांव वाले उसके धर्म परिवर्तन करने का विरोध करते रहे। उसने घाटगांव छोड़ दिया और उत्तराखंड के भीमताल चला गया। 

दिसंबर 2023 में उसने अपना मकान सिंह गौटिया मोहल्ले में बना लिया। घर में उसने एक सभागार बनाया। इसमें लोगों को बैठाकर वह प्रार्थना सभा व धर्म प्रचार का काम करता है। इसी प्रचार के बहाने वह ईसाई धर्म की तारीफ कर लोगों से उसे अपनाने के लिए कहता है। इसके लिए लोगों को तरह-तरह के लालच भी दिए जाते हैं।

एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी हैं। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। किसी तरह की गैरकानूनी गतिविधि नहीं करने दी जाएगी। इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें