बरेली। माधोबाड़ी स्थित रामायण मंदिर में बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास जी का जयंती महोत्सव का शुभारंभ हुआ। भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना ‘गाइए गणपति जगवंदन’ से हुई। फिर ‘हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हर’ की धुन के साथ संकीर्तन शुरू हुआ। भजन गायक जगदीश भाटिया ने ‘है बस वही जिंदगी जो आपको अच्छी लगे’ ‘सांवरा जब मेरे साथ है तो डरने की क्या बात है’ ‘छाये काली घटाएं तो क्या’ भजन सुनाया। इसके बाद कुक्की अरोड़ा व मुकेश सांवरिया व अन्य भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को आनंदित किया।