बरेली। हरि मंदिर मॉडल टाउन में गुरुवार को श्रीमद्भक्तमाल कथा का आयोजन हुआ। वृंदावन से आए कथाव्यास अंबरीश ने नवधा भक्ति की जानकारी श्रद्धालुओं को दी। बताया कि भटके हुए जीव को सही रास्ता बताने वाला ही सतगुरु बनने का अधिकारी होता है। जो मन, वचन और कर्म से गुरु के बताए मार्ग पर चलता है उसकी सहायता करने स्वयं प्रभु आते हैं। इस दौरान अध्यक्ष सतीश खट्टर, सुशील कुमार, रवि छाबड़ा, संजय आनंद, जितिन दुआ आदि मौजूद रहे।