फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार चार माह की बच्ची भी बनेगी हज्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हाफिजगंज के लभेड़ा गांव की चार माह की मासूम बच्ची अनाबिया भी इस बार हज्जन बनेगी। वह अपनी वालिदा हिना कुरैशी, वालिद मोहम्मद हसीब कुरैशी और दादा दादी के साथ हज में शामिल होगी। गत दिवस खलील हायर सेकेंड्री स्कूल के हज शिविर में आए अनाबिया के वालिदेन का कहना है कि वह अपनी बेटी के नसीब से हज पर जा रहे हैं। शिविर आयोजन की संस्था बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि अनाबिया इकलौटी सबसे कम उम्र की बच्ची है, जो इस बार हज्जन बन कर बरेली वापस आएगी। इस दौरान पूर्व मंत्री हाजी अताउर्रहमान बच्ची को दुआ देते हुए मां बाप को मुबारकबाद पेश की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें