बरेली। जय मां संतोषी ज्योतिष अनुसंधान केंद्र की ओर से सोमवार को नरकुलागंज के एक हॉल में आयोजित दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। सुबह मां संतोषी की प्रतिमा को बड़े ही धूमधाम से बैंड बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल पर विराजमान किया गया। जिसके बाद शाम को भजन संध्या हुई और 3 क्विंटल 51 किलो के एक विशाल लड्डू का महाभोग मां को लगाया गया। संस्थापक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे से भंडारा होगा और शाम 6 बजे पूर्णाहुति होगी।