बरेली। हिंदू जागरण एकता समिति ने सीएम योगी को पत्र लिखकर मथुरापुर में मुफ्ती अजहरी मियां के उर्स के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर अनावश्यक लोगों का जमावड़ा रोकने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए जाने की मांग की है। पत्र में कहा है कि शहर अति संवेदनशील मुख्यालयों में शामिल है। सांप्रदायिक उन्माद रोकने के लिए जरूरी है कि प्रशासन खास सतर्कता बरते। यह पत्र प्रदेश अध्यक्ष मनोज सक्सेना, महासचिव पीसी पाल व उपाध्यक्ष राकेश सक्सेना की ओर से भेजा गया है।