बरेली। झिड़ीधाम आश्रम में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन भगवान भोले शंकर की वामिनी और सुख आरोग्य की पूरक मां ब्रह्मचारिणी का आह्वान किया गया। व्यासाचार्य राजेंद्र ने योग साधकों को विधि विधान और सफेद पुष्प से मां की पूजा और यज्ञ कराते हुए आहुति अर्पित कराई। सतगुरु रामनाथ अरोड़ा ने मां ब्रह्मचारिणी की साधना करते हुए बताया कि मां ब्रह्मचारिणी की आराधना से ज्ञान, बुद्धि, विवेक सहज ही प्राप्त हो जाते हैं। मुख्य यजमान सचिन, अल्पना खत्री, योगेश अरोड़ा, मिन्नी अरोड़ा रहे। कार्यक्रम में नरेश गुलाटी, हरि ओम भाटिया, अभिषेक खन्ना और गुलशन गुलाटी आदि मौजूद रहे। मंडल प्रचार समिति के राजीव साहनी और जगदीश भाटिया ने बताया कि संगत को शतचंडी महायज्ञ आयोजन में शामिल होने के लिए नि:शुल्क बसों और ई/रिक्शा की व्यवस्था की गई है।