बरेली। सावन माह में नाथ नगरी के सात नाथ मंदिरों के रूट पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के संबंध में गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय वादी दल की ओर से डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने सौंपे गए ज्ञापन में शहर में कांवड़ियों के प्रवेश करने वाली सड़कों के गड्ढे भरने, बिजली व्यवस्था ठीक करने, जर्जर पोलों को ठीक करने, सावन माह में मांस की दुकानें, मांसाहारी होटल बंद कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के बाद अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अपने स्तर से कार्रवाई कर दुकानें बंद कर करवाने को निर्देशित किया गया।