फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर भर में ठेके और ढ़ाबों पर पकड़े गए शराबी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन के निर्देश पर पूरे जिले में बृहस्पतिवार रात ठेकों और ढ़ाबों पर माहौल खराब करने वाले शराबियों की धर पकड़ की गई। जिले के सभी थानों की पुलिस ने संबंधित क्षेत्रों में फोर्स के साथ गश्त की। इसके चलते ठेके, ढ़ाबों, होटलों और खोखों की आड़ में शराब पी रहे लोगों की पकड़ा गया। इनका मेडिकल परीक्षण कराकर और जुर्माना डालकर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसके चलते प्रेमनगर क्षेत्र में पांच, कोतवाली क्षेत्र में 16, बारादरी 10 समेत करीब 57 शराबी पूरे जिले में पकड़े गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर रोज यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें