बरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 12 जुलाई तक प्रवेश के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को www.sctv.nic.in वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।