फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया किशोरी की संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा 25 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राधारानी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में कथा व्यास जया किशोरी की संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 25 जनवरी से श्री त्रिवटीनाथ मंदिर के परिसर में होगी। कार्यक्रम संयोजक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने प्रेसवार्ता में बताया कि भागवत सुनने और आयोजन कराने से सभी पापों से मुक्ति मिलकर मोक्ष की प्राप्ति होती है। मुख्य संयोजक प्रवीण गोयल ने बताया कि 25 जनवरी को सुबह प्रभातनगर से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त होगी। सुमित अग्रवाल ने बताया कि भागवत अपराह्न ढाई से शाम छह बजे तक होगी। कोलकाता के कारीगरों ने मंच की विशेष सज्जा की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें