फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपेश्वरनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा छह से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री महादेव सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा छह जनवरी से तपेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में दोपहर एक बजे से होगी। कथा व्यास पंडित अतुलेश्वर सनाढ्य होंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि पांच जनवरी को मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी, जो सुभाषनगर में घूमकर मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र मोहन ने बताया कि छह जनवरी को मंगलाचरण, सात को ध्रुव चरित, आठ को प्रह्लाद चरित्र, नौ को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, दस को गोवर्धन पूजा, 11 को रुकमणि विवाह, 12 को सुदामा चरित्र और 13 जनवरी को हवन और पूर्णाहुति से श्रीमद्भागवत समाप्त होगी। प्रेसवार्ता में शुभम द्विवेदी, विकास पासवान, कौशलेंद्र शर्मा, राजाराम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें