बरेली। टायर मंडी ब्राह्मपुरा स्थित मजार शरीफ पर हजरत शेर अली शाह मियां का उर्स मनाया जा रहा है। इसमें चौथे रोज रात में कव्वाली की महफिल सजाई गई। देर रात तक चली महफिल में निजाम साबरी कलियरी और शब्बू नियाजी कव्वाल ने कलाम पेश कर समां बांध दिया। बज्मे बहार उर्स कमेटी के मीडिया प्रभारी जावेद खान ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद लंगरे आम होगा। उर्स में मोहम्मद जीलानी, मोहम्मद कैफ, नदीम उद्दीन फैजी, आरिफ इस्माइल, शाहिद जाकिर, जोहिब आदि का सहयोग रहा। संवाद