बरेली। आनंद आश्रम में शुरू हुई संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। सुबह 11 बजे निकली कलश यात्रा में पंकज अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, ममता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल समेत काफी महिलाएं और पुरुष सिर पर कलश लेकर निकले। कलश यात्रा रामपुर बाग में घूमकर आनंद आश्रम में पहुंचकर समाप्त हुई। शाम को संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरि महाराज ने श्रीमद्भागवत का महत्व बताया। उन्होंने राजा परीक्षित का चरित्र, ज्ञान बैराग, भक्ति की कथा और धुंधकारी की कथा का सुंदर चित्रण किया।