बरेली। प्रदेश के विभिन्न जिलों से होती हुई अमर शहीद रज कलश यात्रा मंगलवार को कैंट स्थित कारगिल चौक पहुंची। सेटेलाइट बस अड्डे पर गौरव सेनानी एकीकरण कल्याण समिति ने स्वागत किया। शहीद स्तंभ पर स्टेशन मुख्यालय की ओर से कर्नल इंद्रजीत सिंह, सूबेदार शिशुपाल मौर्य, एमपी सिंह आदि ने पुष्प अर्पित किए। सूबेदार शिशुपाल मौर्य ने बताया कि कलश यात्रा शहीद चौक होते हुए 19 दिसंबर को नई दिल्ली के अमर ज्योति जवान पहुंचेगी। पुष्पांजलि कार्यक्रम में गौरव सेनानी समिति के संस्थापक धर्मेंद्र अज्ञानी, बाबू सिंह, मुश्ताक अली आदि मौजूद रहेे। संवाद