फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरीनों की भीड़ से ईंट पजाया से लेकर श्यामगंज पुल पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हजरत शह दाना वली के कुल में उमड़ी जायरीनों की भीड़ के चलते ईंट पजाया से श्यामगंज फ्लाईओवर पर कई घंटे जाम लगा रहा। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुल समापन के बाद शाम को यातायात की स्थिति सामान्य हो सकी। सोमवार को कुल में शामिल होने के लिए सैकड़ों की तादाद में जायरीन शह दाना रेलवे मैदान पर एकत्र थे। भीड़ सड़क पर भी थी। इसे देखते हुए पुलिस ने ईट पजाया और उधर श्यामगंज की तरफ एक तरफ का यातायात बंद कर दिया गया था। इस वजह से ईट पजाया से लेकर श्यामगंज फ्लाईओवर पर वाहन फंस जाने से लंबा जाम लगा रहा। ऐसे में छोटे वाहनों के गलियों से निकलने से वहां भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें