बरेली। शहर में लोगों ने भैरव अष्टमी धूमधाम से मनाई। प्रेमनगर के भूड़ स्थित भइयू की पाकड़ पर बाबा भैरव का जन्म दिन मनाया गया। कृष्ण कुमार सक्सेना के सानिध्य में सैकड़ों लोगों ने हवन पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि काशी के बाबा भैरवनाथ भगवान शंकर के अवतार हैं। जिनकी महिमा संसार में मानी जाती है। इस मौके पर भैरव स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में विशेष कुमार, संजीव सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, पारुल, नेहा, पूनम आदि उपस्थित थीं। ब्यूरो