फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहदाना वली के उर्स के संबंध में जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हजरत शाहदाना वली का उर्स 28 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसकी व्यवस्था के संबंध में शाहदाना वली वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा गया है कि उर्स में शिरकत करने के लिए विभिन्न प्रांतों से जायरीन आते हैं। लिहाजा दरगाह के आसपास की टूटी सड़कों की मरम्मत, साफ सफाई और बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने की आवश्यकता है। ज्ञापन देने वालों में दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खां नूरी, सदर यूसुफ इब्राहिम, सचिव वसी अहमद वारसी, सलमान शमसी, शब्बू कुरैशी, दानिश कुरैशी, हाजी हसनैन, शीरोज सैफ कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें