फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण की रक्षा के लिए भागवान श्रीकृष्ण ने किया था जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को बालकृष्ण की लीलाओं और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया गया। हरिद्वार से आईं महामंडलेश्वर साध्वी संतोषी माता ने कहा कि आज से हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने पर्यावरण की रक्षा के लिए जागृत किया था। कालिया नाग का मर्दन और गोवर्धन पूजा करके नदियों की स्वच्छता, वनों और पर्वतों की रक्षा करने का संदेश दिया। भगवान ने इन्हें प्रत्यक्ष देवता बताया। जल, पृथ्वी, वायु, अग्नि और आकाश, यही हमारे जीवन के आधार हैं। इनकी स्वच्छता वन और पर्वतों से ही संभव है। कृष्ण लीला के माध्यम से भगवान ने समाज को जागृत किया, उसे प्रेरणा दी। एक समृद्ध और सशक्त जीवन जीने की दिशा दी। आयोजक सचिन भसीन ने बताया कि सोमवार की कथा में रुक्मिणी विवाह का प्रसंग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें