फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जतनगर गुरुद्वारे में सजा दीवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व इन दिनों विभिन्न गुरुद्वारों में मनाया जा रहा है। इसमें कहीं दीवान सज रहे हैं तो कहीं कीर्तन दरबार का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इज्जतनगर के गुरुद्वारा सिंह सभा में दीवान सजाया गया। इसमें रागी भाई गुरुदास सिंह ने सतगुरु नानक का गुणगान किया। कथा वाचक भाई हरदीप सिंह नानकपुरी टांडा साहिब वालों ने कथा के माध्यम से गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। भाई हरदीप सिंह ने बताया कि हमें गुरु जी की विचारधारा के आधार पर ही जीवन व्यतीत करना चाहिए। इधर, सदर बाजार के गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सिख सभा उदासी में चल रहे पाठ की रविवार को समाप्ति हो गई। इस मौके पर कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें कीर्तनी जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। वहीं मुख्य ग्रंथी दशमेश सिंह ने कथा एवं अरदास की। इसके बाद गुरु का लंगर बरताया गया। आखिर में मुख्य सेवादार करतार सिंह ने सभी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें