बरेली। कायस्थ चेतना मंच की ओर से करगैना स्थित सीताराम मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के बाद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा सतेंद्र मोहन शास्त्री सुना रहे हैं। कथा 23 नवंबर तक चलेगी। इससे पहले दिन में निकाली गई कलश यात्रा में अध्यक्ष संजय सक्सेना, अखिल सक्सेना, अमित सक्सेना, पूजा सक्सेना, दीक्षा सक्सेना, मीरा मोहन, चित्रा जौहरी आदि मंच के सदस्य शामिल हुए। मंच की मीडिया प्रभारी दीक्षा सक्सेना ने बताया कि कथा के समापन पर 24 नवंबर को सुबह 9 बजे हवन के बाद भंडारा होगा।