फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता के उपदेश से लोगों को मिला भरोसा: साध्वी संतोषी माता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साध्वी संतोषी माता ने कहा कि भगवान विष्णु के अवतारों में श्रीराम और श्रीकृष्ण का अवतार मनुष्य रूप में हुआ। उन्होंने पृथ्वी पर जन्म लेकर दुष्टों का संहार किया। हरि मंदिर में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा में साध्वी ने कहा कि श्रीकृष्ण नारायण और अर्जुन नर का रूप हैं। दोनों में गहरी मित्रता थी। इसका अर्थ है कि लोग भगवान से प्रेम कर सकें, इसलिए उन्होंने मनुष्य का रूप धारण किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम ने धर्म पालन और श्रीकृष्ण ने तत्वज्ञान का उपदेश दिया। गीता के माध्यम से उन्होंने लोगों को भरोसा दिया। श्रीकृष्ण की वाणी से निकला हुआ एक-एक शब्द चिंतन और मनन करने वाला है। यजमान सचिन भसीन ने बताया कि रविवार को श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित कथा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें