फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भक्ति के बिना जीवन में संतुष्टि नहीं’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कनखल, हरिद्वार से आईं साध्वी संतोषी माता ने कहा कि भक्त की प्रसन्नता ज्ञान और वैराग्य के आदर में है। जिस भक्त में ज्ञान और वैराग्य नहीं है, वह कभी प्रसन्न नहीं रह सकता। स्वर्गीय राजकुमार भसीन की पुण्य स्मृति में हरि मंदिर में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा में उन्होंने कहा कि भक्ति के बिना मनुष्य के जीवन में संतुष्टि नहीं होती है। सुख सुविधाएं भौतिक संसार में मिल सकती हैं, लेकिन उनसे जीवन में शांति और संतोष नहीं आता है। भक्ति के लिए स्वयं को गलाना पड़ता है। मेयर उमेश गौतम ने संतोषी माता का आशीर्वाद लिया। इस पहले दोपहर हरि मंदिर से कलशयात्रा निकाली गई। इसमें शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। भागवत कथा में सचिन भसीन, अर्जुन, केशव, विनय मोहन, रश्मि, नताशा, नीतू, तान्या, ऋतु, अपर्णा, मुनीश साहनी, सौरभ भसीन आदि उपस्थित थे। मुख्य यजमान सचिन भसीन ने बताया कि कल बृहस्पतिवार को भीष्म स्तुति और शुकदेव आगमन की कथा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें