बरेली। गुरु नानक देव जी के 550वें पावन पर्व के मौके पर कवि सम्मेलन में कई कवियों ने काव्यपाठ किया। गुरुद्वारा श्री गुरु हरि गोविंद साहिब सिंह सभा जनकपुरी में हुए कवि सम्मेलन में अमृतसर के अवतार सिंह तारी ने गुरु नानक दे नाम सोज जगे सदके जाना, जालंधर के रक्षपाल सिंह ने चल मरदानिया वे चल चहिए भैंन नानकी पुकार दी, लुधियाना के डॉ. हरि सिंह जाचक ने न कोई हिंदू मुसलमान कोई शुभ अमला ते गल्ल मोकाई तेरी, मलेरकोटला के जमीर अली जमीर ने सहारा जिसको दुनिया में तुम्हारा मिल गया नानक, कविताएं सुनाईं। संचालन गुरदीप सिंह बग्गा ने किया। सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी के मालिक सिंह कालरा ने बताया कि रविवार को सेमीनार हरिमंदिर में दोपहर दो बजे से होगा।