फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री श्याम प्रभु के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भजन गायक कुमार गिरिराज ने भजन संध्या में समा बांध दिया। श्री श्याम प्रेम मंडल ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन भजन संध्या कैंट में सतीश अग्रवाल के निवास पर हुई। श्री श्याम साप्ताहिक भजनोत्सव में जयपुर से आए कुमार गिरिराज ने श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के भजनों की माला पिरोई। उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत हारे का तू है सहारा श्याम.. भजन से की। उन्होंने एक के बाद एक कई भजन सुनाए। इससे उपस्थित लोग भक्तिभाव में डूब गए। देर रात तक चली भजन संध्या में सतीश अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, दीपांशु, प्रेम प्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें