बरेली। श्री राधा माधव मंडल ट्रस्ट की रजत जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को हुई भजन संध्या में भजन गायकों ने समा बांध दिया। अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल ने बताया कि संस्था का गठन 1994 में वीरेंद्र अग्रवाल और रमेश पांडेय ने कपड़ा व्यापारियों के सहयोग से किया था। तब से आज तक ब्रज यात्रा और संकीर्तन कार्यक्रम हो रहे हैं। श्री राधा माधव मंडल ट्रस्ट अब तक आचार्य मृदुल कृष्ण शास्त्री, विजय कौशल, बाबा रामदेव, राम स्वरूप के कार्यक्रम करा चुका है। भजन संध्या में दिनेश शर्मा, शिव चावला, विवेक अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विनोद भाटिया, राजू गुलाटी ने भजन सुनाए। शिव चावला ने मैंने मोहन को बुलाया तो वह आता होगा.. भजन सुनाया तो लोग थिरकने लगे। विवेक अग्रवाल ने मेरे सरकार का दीदार बड़ा प्यारा है.. भजन सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया। इस मौके पर विनोद अरोरा, सुशील हरमिलापी, विकास अग्रवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल आदि उपस्थित थे। संवाद