बरेली। गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में साइकिल रैली निकाली गई। इसका आयोजन सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी ने किया। जनकपुरी गुरुद्वारा से शुरू हुई साइकिल रैली डीडीपुरम, स्टेडियम रोड, कंपनी बाग, सर्किट हाउस, चौकी चौराहा, पंजाबी मार्केट, कोहाड़ापीर, प्रेमनगर, मॉडलटाउन होते हुए गुरुद्वारा दुख निवारण संजयनगर पर समाप्त हुई। रैली में रिक्खी सिंह, सोबती पब्लिक स्कूल, व्यास पब्लिक स्कूल आदि स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। रैली का संचालन मनमोहन सिंह, गुरदीप सिंह, मालिक सिंह, अमर जीत सिंह आदि ने किया। 11 और 12 अक्तूबर को मुख्य दीवान बिशप मंडल इंटर कॉलेज में सजाया जाएगा।