फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर गरीब कन्याओं को बांटे गिफ्ट और पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवरात्र अष्टमी पर युवा बरेली सेवा क्लब के मुस्लिम युवाओं की ओर से गरीब कन्याओं को गिफ्ट और पटाखे बांटे गए। नवरात्र पर बेटियों की अहमियत को समझते हुए यह कार्यक्रम किया गया। क्लब के अध्यक्ष गुलफाम अंसारी ने कहा कि नवरात्र पर हिंदू भाई-बहन व्रत रखते हैं और बेटियों को पूजते हैं। जीवन में बेटियों का कितना महत्व है, इसका संदेश देने के लिए ही बेटियों को देवी के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि बेटियों के चेहरे पर मुस्कान देने से अल्लाह खुश होते हैं। इस मुस्कान के जरिए हिंदू मुस्लिम के बीच भाईचारा भी कायम करना मकसद है। कार्यक्रम में नासिर खान, डॉ. परवेज, तफसीर अहमद, मोमिन अहमद, राजा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें