फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण वध के साथ विंडरमेयर में रामलीला का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विंडरमेयर थियेटर हाल में पांच दिन से चली आ रही संपूर्ण रामलीला का आज समापन हो गया। रविवार को रामजन्म से शुरू रामलीला में मेघनाद लक्ष्मण युद्ध का मंचन किया गया। दिखाया गया कि राम-रावण युद्ध शुरू होने पर मेघनाद युद्ध के लिए जाते हैं तो राम की आज्ञा पाकर लक्ष्मण उनका सामना करते हैं। लक्ष्मण के तीरों की बौछार से मेघनाद की सेना पीछे हट जाती है। कोई विकल्प न देखकर मेघनाद शक्ति बाण छोड़ते हैं जिससे लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। वैद्य सुषेण हनुमान जी से द्रोणगिरी पर्वत से संजीवनी बूटी लाने को कहते हैं। उपचार के बाद लक्ष्मण की बेहोशी खत्म हो जाती है। इसके बाद मेघनाद और रावण वध का मंचन हुआ। समापन के दिन पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला, प्रधान आयकर आयुक्त की पत्नी पारुल अग्रवाल, डॉ. ब्रजेश्वर सिंह, डॉ. गरिमा सिंह, संयोजक राजा चावला, नवीन कालरा, चरन कमल जीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें