बरेली। बाबा वनखंडी नाथ मंदिर में हुई रामलीला में मनु सतरूपा का वरदान और रावण जन्म हुआ। कलाकारों ने रावण जन्म का मनमोहक मंचन किया। जिसको देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। रामलीला वृंदावन की रास मंडली ने मंचन किया। इस मौके पर मेला संयोजक गिरधारी लाल साहू, मेला अध्यक्ष सुरेश चंद्र राठौर, मेला संरक्षक धर्मेद्र राठौर, रामसेना अध्यक्ष अनिल राठौर, रामसेना उपाध्यक्ष विशाल राठौर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष सुरेश चंद्र राठौर ने बताया कि मंगलवार को रामजन्म धूमधाम से मनाया जाएगा। आकाशवाणी का भी मंचन किया जाएगा।