बरेली। विश्वकर्मा भगवान की जयंती पर रेल विकास निगम लिमिटेड (रेलटेल) इज्जतनगर के प्रोजेक्ट कार्यालय पर विश्वकर्मा पूजा हुई। पूजा के बाद सभी कर्मचारियों को प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त स्वच्छ भारत की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर रेलटेल के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्ण मोहन शर्मा, कार्यदायी संस्था कल्पतरूके प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार, वाइएस गंगवार, इरफान बेग, सैयद इरफान, अखिलेश तिवारी, कार्तिक जैन, मोहित गुप्ता आदि उपस्थित थे।