फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासलीला का आयोजन 16 से 24 सितंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से रासलीला (कृष्ण लीला, भक्त लीला) का आयोजन रामपुर गार्डन स्थित आनंद आश्रम में 16 से 24 सितंबर तक किया जाएगा। वृंदावन के डॉ. स्वामी देवकी नंदन और उनकी मंडली रास लीलाओं का मंचन करेगी। 16 सितंबर को पहले दिन कृष्ण जन्म-दशावतार का आयोजन होगा। अंतिम दिन 24 सितंबर को मथुरा गमन, कंस वध, उग्रसेन राजतिलक, होली लीला का मंचन होगा। यह जानकारी प्रेस वार्ता में मंडल के मंत्री सुरेश चंद्र अग्रवाल ने दी। इस मौके पर जुगल किशोर, मोहन गुप्ता, एमएल गंगवार, बीके गुप्ता, संजय झंवर, विकास शर्मा, मुकेश अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें