बरेली। हज यात्रा से हाजियों के काफिले का वापस आना शुरू हो गया है। इन हाजियों की वापसी पर बरेली हज सेवा समिति ने उनका इस्तकबाल किया।
इस काफिले में वापस आने वालों में जसोली के हाजी हसीन मियां वारसी, हज्जन हुस्न जहां, इज्जतनगर के हाजी एजाज, हज्जन नसरीन बेगम सहित लगभग तीन सौ हाजियों की वापसी हो गई है। समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि 4 सितंबर तक बरेली के सभी हाजियों की वापसी हो जाएगी। हाजियों का इस्तकबाल करने वालों में पम्मी खान वारसी, मोहसिन इरशाद, इमरान हुसैन, मुहम्मद आसिम हुसैन कादरी, हाजी उवैस खान, अहमद उल्लाह वारसी, हाजी साकिब रजा खां आदि ने हार फूल पहना कर हज की मुबारकबाद दी।