फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद आश्रम में जलाभिषेक करने पहुंचे स्वामी चिदानंद

विज्ञापन
आनंद आश्रम में जलाभिषेक करने पहुंचे स्वामी चिदानंद - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने दीक्षांत समारोह के बाद आनंद आश्रम पहुंचकर पूजापाठ के बाद जलाभिषेक किया। दरअसल स्वामी चिदानंद आनंद आश्रम के ट्रस्टी भी हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए वह करीब दस साल बाद बरेली आए थे। दीक्षांत समारोह खत्म होते ही वह आनंद आश्रम पहुंचे। पहले तो उन्होंने हाल ही में पुनर्निर्माण के बाद भव्य हुए पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया और गौशाला और सत्संग हाल को देखा। मंदिर में होने वाली धार्मिक गतिविधियों की भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने शिवालय में जलाभिषेक किया। आश्रम प्रबंध समिति प्रमुख हरीओम अग्रवाल सुभाष जी, शशिकांत मोदी, सर्वेश अग्रवाल, प्रेमशंकर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, नरसिंह मोदी आदि ने स्वामी चिदानंद का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें