बरेली। रोहली टोला स्थित मदीना शाह स्थित इमामबाड़े की जमीन के खुर्दबुर्द होने की शिकायत शासन में पहुंची है। इस पर डीएम को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं। इमामबाड़े के मुतव्वली मेहंदी हसन ने शासन में यह शिकायत भेजी थी कि एक व्यक्ति ने वक्फ इमामबाड़े की संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। इससे उसके खुर्दबुर्द होने की आशंका है। शासन ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को यह आदेश दिए है कि इस मामले की जांच कर लें, अगर अवैध कब्जा है तो उसे हटाने की कार्रवाई की जाए।