बरेली। हिंदू शक्तिदल ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष रजत कश्यप के नेतृत्व में मां गंगा की 251 दीपों से आरती उतारी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मां गंगा सावन में लाखों श्रद्धालुओं के लिए जलाभिषेक के लिए गंगाजल प्रदान करती हैं। गंगा स्नान मात्र से पाप नष्ट होते हैं और तमाम बीमारियों से मुक्ति मिलती है। इसलिए हिंदू शक्तिदल मां गंगा की स्वच्छता और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया है। इस दौरान विनोद मिश्रा, नितिन सागर, शुभओम शास्त्री, अमित पांडेय व अन्य मौजूद रहे।