फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नए साल में राहत... दो रुपये घटे सीएनजी के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एक फरवरी से पीएनजी भी मिलेगी दो रुपये सस्ती
विज्ञापन


बरेली। नए साल पर सीयूजीएल ने सीएनजी के दाम दो रुपये घटाकर उपभोक्ताओं को राहत दी है। नई दरें तीन जनवरी से लागू हो गई है। वहीं, एक फरवरी से पीएनजी की कीमतों में भी दो रुपये की कमी प्रस्तावित है। सीयूजीएल की ओर से जारी सूचना के अनुसार नागरिकों को स्वच्छ, किफायती, पर्यावरण अनुकूल ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जो भारत सरकार की स्वच्छ ऊर्जा नीति, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड की नेशनल पीएनजी ड्राइव 2.0 के अनुरूप है। बताया कि दर संशोधित होने के बाद सीएनजी प्रति किलो 96 रुपये पर मिलेगी। दरें शुक्रवार की रात प्रभावी हो चुकी हैं। एक फरवरी से पीएनजी 55.00 प्रति एससीएम पर मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें