फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिन में धूप खिलने से मिली ठंड से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। 15 दिन से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड से शुक्रवार की दोपहर खिली धूप से लोगों को काफी राहत मिली। लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर धूप सेंकते नजर आए। 65 वर्षीय अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि इस बार ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसी ठंड दशकों से नही पड़ी है। इस समय सबसे अधिक व्यापारी एवं मजदूर परेशान हैं। ठंड की वजह से लोगों के काम बंद हैं। इस कारण मजदूरों को काम न मिलने की वजह से घर चलाना मुश्किल हो रहा है। भाजपा नेता ओमपाल गंगवार ने बताया कि ठंड की वजह से लोग घरों से खरीदारी करने दुकानों पर नहीं पहुंच रहे है, जिससे व्यापारी भी परेशान हैं। सतीश चंद्र गंगवार ने बताया कि ठंड की वजह से खेती के सारे काम बंद हैं। सबसे अधिक पशुपालकों को हो रही है। किसान पशुओं को हरा चारा नहीं ला पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें