हाफिजगंज। रिश्ते के आठ महीने बाद कार न मिलने पर दहेज लोभियों ने रिश्ता तोड़ दिया। लड़की पक्ष ने थाना हाफिजगंज में दहेज लोभियों के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना हाफिजगंज के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फरवरी माह को थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के यहां अपनी बेटी का विवाह तय किया था। सगाई में काफी खर्च कर विवाह की तारीख भी तय हो गई थी। इस बीच लड़का पक्ष के पिता बीमार हो गए। इसके बाद अक्टूबर में विवाह की तारीख को पक्का कर दिया गया। विवाह में खर्च के रुपये भी लड़का पक्ष को दे दिया गया। अब लड़का पक्ष के लोग दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न कर पाने पर दहेज लोभियों ने रिश्ता ही तोड़ दिया। संवाद