शीशगढ़। दहेज में कार और नकदी न मिलने पर लड़का पक्ष ने दो वर्ष पुराने रिश्ता को तोड़ कर शादी से इन्कार कर दिया है।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दहेज लोभी छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता दो वर्ष पूर्व कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक से तय किया था। लड़की के पिता का कहना है की अब तक इस रिश्ते को निभाने में 6 लाख 53 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं, जबकि रिश्ता तय करते समय कोई दहेज की मांग नहीं थी, लेकिन अब दहेज के लिए लड़का पक्ष के लोग शादी से मुकर गए। पुलिस ने मुकीम अहमद समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद