देश का दुर्भाग्य है। आजादी के बाद भारत में 8% हिंदू आबादी कम हुई है। मुस्लिम आबादी में 44% वृद्धि हुई है। यह आंकड़े बहुत चिंताजनक और चौंकाने वाले हैं। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने लखनऊ जाते समय कस्बे के पं. अशोक शर्मा के आवास पर स्थानीय भक्तजनों से भेंट वार्ता के दौरान अपने इन विचारों को रखा।
महामंडलेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राष्ट्रहित में काम कर रहे हैं। देश की जनता उनके साथ खड़ी है। यह चुनाव राष्ट्रभक्ति का चुनाव है। चुनाव में कम मतदान होना चिंता की बात है। उन्होंने अल्पसंख्यकों से अपने पूर्वजों के धर्म में वापसी की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर का निर्माण इस युग की महानतम उपलब्धियां में से एक है। राजनीतिक दलों को जातिगत व्यवस्था समाप्त कर सामान्य स्तर पर योजनाओं के बनाने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने सरकार से अविलंब जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की है। संवाद