फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धान की तैयार फसल बाढ़ में डूबने से हुई बर्बाद

विज्ञापन
धान की तैयार फसल बाढ़ में डूबने से हुई बर्बाद।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। पिछले दिनों भारी बारिश से फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बहगुल नदी के समीपवर्ती गांव कुठला में ओमप्रकाश ने अप्रैल माह में पांच एकड़ धान की फसल लगाई थी। लाखों रुपये खर्च करके रात दिन जागकर छुट्टा पशुओं से फसल को बचाया था। धान की फसल जब पककर तैयार हुई, तब तक बाढ़ आने से खेतों में पानी भर गया और फसल नष्ट हो गई। किसान ने बताया कि उन्होंने बैंक से तीन लाख रुपये लोन लिया था, लेकिन फसल बर्बाद होने पर लोन का पैसा चुकाने का संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन

सड़क कटने से गांवों का मार्ग हुआ अवरुद्ध
उचसिया गांव से आगे बहगुल नदी का पानी आने से सड़क कट गई है, जिसकी वजह से कुठला, कजरौटा, झादा गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने सड़क पर कटे हुए रास्ते पर बिजली के खंभे डाल लिए है। उन्हीं के ऊपर से जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें