बहेड़ी। गांव सियाठेरी की सरकारी राशन की दुकान को हेराफेरी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
गांव में लोगों ने राशन की दुकान के संचालक पर राशन वितरण में हेराफेरी व टोकाटाकी पर अभद्रता करने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर बीतों दिनों की थी। इसके बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक के साथ स्थलीय जांच में आरोपों को सही पाया। दुकान के निलंबन के लिए पत्रावली अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी को भेज दी गई। डीएम के अनुमोदन के बाद उक्त राशन की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। संवाद