फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पात्रों के राशनकार्ड काटकर अपात्रों के बनाए, शिकायत

Sat, 18 Nov 2023 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। शेरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में पात्र लोगों के नाम अंत्योदय राशनकार्ड की सूची से काटकर अपात्रों के कार्ड बनाने का मामला सामने आया है। लोगोें ने एडीएम प्रशासन से शिकायत कर ग्राम प्रधान व सचिव पर सांठगांठ कर स्वार्थ सिद्ध करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बताया कि रोशन लाल, देवकी, भूपदेई, चंद्रकली, वेदप्रकाश, राजेश्वरी, श्यामलता समेत नौ लोगों के नाम काटकर अपने चहेते अपात्र लोगों के कार्ड जारी कर दिए हैं। शिकायत पर एडीएम प्रशासन ने टीम गठित कर निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आदेश दिया है। शनिवार को होने वाले समाधान दिवस में दर्जनों लोग ग्राम प्रधान और सचिव की कार्य प्रणाली की शिकायत करेंगे। पूर्ति निरीक्षक सलिल भटनागर ने बताया कि जांच के लिए पत्र जारी बीडीओ शेरगढ़ को भेजा जा रहा है, अपात्रों के राशनकार्ड काटे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें