फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: जिला अस्पताल के वार्डों में चूहों की भरमार, मरीज और तीमारदार परेशान; संक्रमण का खतरा

Wed, 03 Jan 2024 02:23 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जिला अस्पताल में चूहों की भरमार है। ये चूहे अक्सर वार्डों में जहां-तहां घूमने मिल जाएंगे। मंगलवार को एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें बड़ा सा चूहा मरीज के बेड के नीचे रखे प्लेट में बचा भोजन, बायोमेडिकल वेस्ट, बिस्किट के रैपर कुतरते नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
मरीज के बेड के नीचे चूहा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जिला अस्पताल में मानव संसाधन की भले ही कमी हो, लेकिन चूहों की तादाद भरपूर है। देर रात सन्नाटा होने पर वार्डों में चूहों की दौड़ शुरू होती है। ये मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। मंगलवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें वार्ड के अंदर चूहे दिखाई दे रहे हैं। चूहों की वजह से संक्रमण फैलने का भी खतरा है।

विज्ञापन


बीते दिनों रामपुर के जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती मरीजों के ऊपर देर रात चूहे घूमते नजर आए थे। मंगलवार को जिला अस्पताल बरेली का वीडियो सामने आया। वीडियो में चूहे मरीजों के बेड के नीचे रखे प्लेट में बचा भोजन, बायोमेडिकल वेस्ट, बिस्किट के रैपर आदि कुतरते नजर आ रहे हैं। दो मिनट के वीडियो में चूहे बेड पर चढ़ने की कोशिश करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो रात 12 बजे के बाद का बताया जा रहा है।

चूहों के काटने से होती है गंभीर बीमार 
बताया जाता है कि अस्पताल के वार्ड में लगे उपकरणों के तार चूहे कुतर देंगे तो गंभीर हालत में भर्ती मरीज की जान जोखिम में पड़ने की आशंका है। वहीं, चूहों के काटने से स्क्रब टायफस जैसे जानलेवा रोग होने की भी आशंका रहती है। इसकी चपेट में आने पर कोई इलाज भी नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन

बीते दिनों कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए उपकरणों का क्रियान्वयन परखने के लिए तीन सौ बेड अस्पताल में पूर्वाभ्यास हुआ था। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट की वायरिंग कटी होने से संचालन नहीं हो सका था। जांच में पता चला था कि चूहों ने वायरिंग को कुतरा है।

वार्ड में चूहों की आवाजाही के संबंध में वायरल वीडियो संज्ञान में नहीं है। इस बारे में जानकारी की जाएगी। अगर ऐसा है तो चूहों को पकड़ने और उन्हें भगाने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। - डॉ. अलका शर्मा, एडी एसआईसी जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें