फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, अब शादी से मुकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती को दिल्ली में ले जाकर दुष्कर्म किया। तीन दिन बाद लौटने पर जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो प्रेमी अपनी बात से मुकर गया। इससे परेशान पीड़िता ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की युवती का पड़ोस के गांव के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ में जीने-मरने की कसमें भी खा लीं। इसी बीच प्रेमी युवती को दिल्ली में स्थित अपने कारखाने पर ले गया। आरोप है कि प्रेमी ने युवती के साथ शादी का झांसा देकर तीन दिन तक दुष्कर्म किया। अगले दिन प्रेमी युवती को कारखाने में छोड़कर फरार हो गया। युवती जैसे-तैसे गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने प्रेमी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शादी करने को तैयार नहीं हुआ। इससे परेशान पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें