बहेड़ी। नगर पालिका के एक मकान में एक युवक का बंद कमरे में से तीन दिन पुराना शव मिला है, जब कॉलोनी के लोगों को घर से बदबू आने लगी तो जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है।
23 वर्षीय आशीष पुत्र सुधीर सिंह काफी समय से नगर पालिका के मकान में अकेला रहता था। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। बड़ा भाई परिवार के साथ गाजियाबाद में नौकरी करता है। वह शराब पीने का आदी बताया जाता है। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। इसके बाद टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
आशीष के बड़े भाई को पुलिस ने सूचना दे दी है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि मौत की वजह क्या है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। संवाद