फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नशा देकर किशोरी से दुष्कर्म, दूसरे समुदाय के युवक समेत दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने धमकाया, शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन




आंवला। किशोरी को नशा देकर गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों पर किशोरी के चाचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, इनमें एक आरोपी दूसरे समुदाय का होने से तनातनी का माहौल है।



एक गांव निवासी किशोरी के चाचा का आरोप है कि 31 अगस्त की शाम गांव निवासी युवक उनकी भतीजी को फुसलाकर अपनी बहन की ससुराल ले गया। वहां आरोपी ने अपने दूसरे समुदाय के दोस्त को बुला लिया। रात में खाने में किसी तरह नशा देकर दोनों ने उनकी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के होश में आने के बाद आरोपियों ने उसे धमकाया। शिकायत पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सितंबर की रात आरोपी उसे घर छोड़ गए। बुधवार रात आरोपियों ने दोबारा दोबारा किशोरी को नशा दिया और बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे। रास्ते में गश्त के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन किशोरी को घर ले आए और उसका उपचार कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी आरिफ व अर्जुन सागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें