बरेली। भाई की गैर मौजूदगी में युवक ने भाभी से चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। विवाहिता ने शिकायत परिवार से की तो उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए पीटकर घर से निकाल दिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी युवती की शादी कुछ वक्त पहले प्रेमनगर क्षेत्र के पवन से हुई थी। विवाहिता के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद ही पति व अन्य ससुराली दहेज में दो लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे। आरोप है कि पति नशे की हालत में उसका उत्पीड़न करते हुए अप्राकृतिक संबंध बनाता था। आरोप है कि इसके चलते देवर दीपू ने उसके घर में अकेला पाकर चाकू दिखाकर धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर ससुरालियों ने उसे पीटकर निकाल दिया।