श्रीराम लीला महोत्सव का उद्घाटन करते अतिथि। संवाद
- फोटो : BADAUN
उसावां। थाना क्षेत्र के गांव नगरिया अभय में श्रीरामलीला महोत्सव का उद्घाटन ग्राम प्रधान नेत्रपाल सिंह ने किया। मेला 19 दिसंबर तक चलेगा।
शनिवार रात को गांव नगरिया अभय में श्रीराम लीला महोत्सव शुरू हुआ। प्रधान ने मेला महोत्सव देखने आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेले से आपसी सौहार्द बढ़ता है, लोग मेले का आनन्द लें। साथ ही पौराणिक कथाओं पर आधारित नाटकों से प्रेरणा लें। इसके बाद विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश के पूजन के बाद गणेश जन्म नाटक का मंचन किया गया। इस मौके पर नेत्रपाल सिंह, रामेंद्रपाल सिंह, अशोक, सुरजीत सिंह तोमर, राघवेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, दिनेश सिंह, पंडित मुकेश मिश्रा, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे। संवाद